मध्य प्रदेशराज्य

रक्षाबंधन से पहले पसरा मातम:करंट की चपेट में आने से राखी व्यापारी की मौत

 

सागर यशभारत l सागर कटरा बाजार के नमक मंडी क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व के सिलसिले में लगाई गई अस्थाई दुकानों में बिजली की लाइन से करंट उतरने के कारण एक दुखद हादसा हो गया। इस हादसे में बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय व्यापारी विजय जैन उर्फ कक्का जी की मौके पर ही झुलसने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Screenshot 20260822 174545.WhatsApp

लोहे के ढांचों में उतरा करंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन त्योहार को लेकर नमक मंडी क्षेत्र में लोहे की गुमटियों में अस्थाई रूप से राखी की दुकानें सजाई गई थीं। दुकानों तक बिजली सप्लाई पहुँचाने के लिए बिछाई गई विद्युत लाइन में कट लग गया था। कट की वजह से लोहे की गुमटियों और उनके ढांचों में अचानक तेज करंट फैल गया।

बच्चों की बची जान, व्यापारी हुए हादसे का शिकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य हादसे से ठीक पहले दो अन्य दुकानों पर मौजूद छोटे बच्चे भी इस करंट की चपेट में आए थे। हालांकि, वहां मौजूद व्यापारियों की मुस्तैदी और सही समय पर की गई सतर्कता से बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके तुरंत बाद व्यापारी विजय जैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना से आक्रोशित व्यापारी बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और बिजली विभाग व संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button