यूपी के शाहजहांपुर में सनसनी: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सब-इंस्पेक्टर लहूलुहान
खाकी पर दुस्साहस! गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने बोला धावा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती दरोगा

उत्तर प्रदेश,यश भारत ।
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले से खाकी पर हमले की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला का यौन शोषण करने वाले दुष्कर्म के आरोपी को दबोचने गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आधी रात को दबिश के दौरान हुआ हमला
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भावरे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विशाल शर्मा के खिलाफ सदर बाजार थाने में एक महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण (दुष्कर्म) करने का मामला दर्ज था। रविवार की रात आरोपी की तलाश में शाहजहाँपुर और पुवायाँ थाने की संयुक्त पुलिस टीमों ने भुरखेड़ा गांव में एक साथ छापेमारी की।
जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी की, वैसे ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।







