देश

युवक ने किया मासूम से दुष्कर्म का प्रयास : पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Table of Contents

मंडलाl मंडला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 22 वर्षीय युवक ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। हिरदेनगर पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी गोलू उर्फ नरेंद्र वरकडे को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को जड़ी-बूटी तोड़ने के बहाने गांव के पास के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जंगल में मवेशी चरा रहे दो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को भगा दिया और घायल बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी गई।

बच्ची के परिजनों ने तुरंत हिरदेनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गांव में आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह घर से फरार होकर जंगल में छिपा था। पुलिस टीम ने रात में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button