मध्य प्रदेश
युवक का खेत में मिला शव : परिजनों ने लगाया आरोप – करंट लगाकर की गई है हत्या

सागरl जिले के गढ़ाकोटा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने सागर-दमोह मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने कुछ लोगों पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि किला वार्ड गढ़ाकोटा निवासी दिनेश पटेल (30) का शव खेत में बने मकान में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद उन्होंने बिंदी तिराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराया, लेकिन देर रात तक परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे।







