भोपाल

यशभारत ब्रेकिंग : राजधानी एक्सप्रेस में चोरी की वारदात करने वाला शातिर चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे

यशभारत ब्रेकिंग : राजधानी एक्सप्रेस में चोरी की वारदात करने वाला शातिर चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे

_ 11.75 लाख के जेवर बरामद

भोपाल यशभारत। जीआरपी अमले को भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्रियों के बैग से सोने के जेवर चोरी करने वाले शातिर चोर दीपक तुसामाल को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.75 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी कई बार अलग-अलग ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और देश के 14 जिलों में इसके खिलाफ केस दर्ज हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अकेली महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। जैसे ही यात्री की नजर हटती, वो बैग से जेवर निकालकर अगले स्टेशन पर उतर जाता था। भोपाल जीआरपी ने सादी वर्दी में स्टेशन पर नजर रखकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी से अन्य वारदातों की पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button