यशभारत अपडेट : कटनी जिले की मेरिट लिस्ट में इन छात्रों का दबदबा, तिलक राष्ट्रीय स्कूल की शानवी और प्राकृत प्रदेश की प्रवीण्य सूची में… पढ़िए पूरी खबर…

कटनी, यशभारत। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित नतीजों में तिलक राष्ट्रीय स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा शानवी द्विवेदी ने जीव विज्ञान समूह में प्रदेश में चौथा और कटनी जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसी तरह तिलक राष्ट्रीय स्कूल के कक्षा बारहवहीं के छात्र प्राकृत तिवारी ने प्रदेश में आठवां एवं कटनी जिले में में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दसवीं में ये छात्र प्रदेश की मैरिट में
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित दसवीं के रिजल्ट में कटनी जिले के 5 छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाया है। जिसमे बड़ागांव स्कूल की छात्रा रागिनी चक्रवर्ती ने आठवां, सिविल लाइन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पूजा चौधरी ने नवमां, देवराखुर्द स्कूल की छात्रा कुमारी मनु सिंह ने नवमां, विलियम हेनरी सेलमान मेमोरियल स्कूल स्लीमनाबाद के छात्र विवेक तिवारी ने नवमा स्थान, मॉडल स्कूल कटनी के छात्र प्रशु गौतम एवं उमरियापान स्कूल की छात्रा कुमारी भूमिका कटारिया ने दसवां स्थान अर्जित किया है।







