मध्य प्रदेशराज्य
मेघों का अधूरा हिसाब: बीते साल 1239 मिमी, इस बार 796.3 मिमी पर अटका बारिश का मीटर

मंडला, यशभारतlभू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, कलेक्टर जिला मण्डला द्वारा जारी दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून 2026 से अभी जिले में कुल औसत वर्षा 796.3 मिमी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा जिले की सामान्य औसत वर्षा (1326.2 मिमी) का 60.04 प्रतिशत है। वहीं, बीते वर्ष इसी अवधि तक जिले में 1239.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी, जिसके मुकाबले इस वर्ष वर्षा में 35.7 प्रतिशत की कमी आई है।
24 घंटे में दर्ज हुई वर्षा के आंकड़े
19 अगस्त को जिले में औसतन 8.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, निवास में 16.4 मिमी, नारायणगंज में 16.0 मिमी, बिछिया में 12.6 मिमी, घुघरी में 2.6 मिमी, मण्डला में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।







