मध्य प्रदेशराज्य

मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी : संदिग्ध ई-मेल से हडकंप

रीवा ।शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई, जिसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अमहिया थाना पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, भोपाल से मिले ई-मेल में भी हमले की आशंका जताई गई है। ई-मेल में चेतावनी दी गई कि दोपहर 12:10 बजे किसी कार्यालय को सायनाइड गैस बम या आरडीएक्स विस्फोटक से निशाना बनाया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button