जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिले नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी : संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने श्यामला हिल्स भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका आभार ज्ञापित किया।

 

भेंटवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रसन्नता पूर्वक नव नियुक्त जिला श्याम तिवारी को शुभाशीष प्रदान किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि मुलाकात के दौरान करीब आधे घंटे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता पूरे लग्न और उत्साह के साथ करते हुए संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button