कटनी

मित्तल कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, शाहनगर से दो सगी बहनों से पूछताछ कर रही पुलिस, बैंक में करोड़ोंरूपए जमा होने की चर्चाएं

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मित्तल कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिया में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो कई तथ्य सामने आए। इन तथ्यों के आधार पर माधवनगर पुलिस शाहनगर की दो सगी बहनों से पूछताछ कर रही है। चर्चाओं में यह भी बात सामने आई है कि दोनों बहनों के खातों में करोड़ों रूपए जमा है, जिसको लेकर संदेह गहरा रहा है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या मृतक का इन लड़कियों से कोई संपर्क था क्या। विदित हो कि आकाशदीप उर्फ गोल्डी निवासी कनोह, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश निवासी आकाशदीप उर्फ गोल्डी यूनिप्रो जल निगम की शाहनगर पवई तेन्दूघाट परियोजना में अधिकारी के रूप में पदस्थ है। वह मित्तल कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। युवक की अचानक मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए, जिनके जबाव पुलिस खोज रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button