मध्य प्रदेशराज्य
माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा : घाट से प्रारंभ हुई यात्रा श्री व्यासनारायण मंदिर पहुंची, सांसद फग्गनसिंह सहित एसपी कलेक्टर हुए शामिल

मंडला l आज सावन के चौथे सोमवार को मंडला में हर तरफ हर हर महादेव के नारे लगे नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट द्वारा माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह कांवड़ यात्रा माहिष्मती घाट से शुरू हुई। यात्रा नेहरू स्मारक, बैगा-बैगी चौक और बुधवारी चौक होते हुए श्री व्यासनारायण मंदिर पहुंची।
मंदिर पहुंचने के बाद जल अर्पण किया गया। इसके साथ ही रुद्राभिषेक और हवन पूजन भी संपन्न हुआ। इस धार्मिक यात्रा में सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने भी कांवड़ लेकर हिस्सा लिया। यात्रा में कलेक्टर एसपी सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे l







