माढ़ोताल में गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार: घर से पुडिय़ा बनाकर बेच रही थी महिला, पुलिस को देखा तो दौड़ लगा दी
पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार 850 ग्राम गांजा बरामद

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल पुलिस ने गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। महिला लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रही थी। सूचना के आधार पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो महिला ने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी। पुलिस ने पीछा कर गांजा तस्कर महिला को दबोचा जिसके पास से 850 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि गुरूवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि राजा बड्डा की गली दीक्षित कॉलोनी स्थित एक घर से धड़ल्ले से गांजा बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र का महौल भी खराब हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी तो उस घर में रहने वाली अधेड़ महिला ही पुडिय़ा बना-बनाकर गांजा बेच रही थी। पुलिस को देखते ही महिला वहां से भागने लगी, जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ा और घर की तलाशी ली तो वहां से करीब 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी महिला का नाम मधु दुबे बताया जा रहा है।