जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में RTO की बड़ी कार्रवाई: 8 स्कूल बसें जब्त, बिना पंजीयन व ओवरएज वाहनों पर कड़ी सख्ती

70 से 80 स्कूल बसों एवं यात्री वाहनों का किया निरीक्षण

जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के निर्देशानुसार शहर में स्कूल बसों एवं यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में संभागीय परिवहन सुरक्षा उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच करते हुए करीब 70 से 80 स्कूल बसों एवं यात्री वाहनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में 8 स्कूल बसों को जब्त कर संबंधित स्कूल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया।

इसके अलावा बिना पंजीयन संचालित हो रही 3 बसों को तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए और नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराने की चेतावनी दी गई। वहीं 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुकी 2 बसों को दीनदयाल बस स्टैंड में जब्त कर उनके संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान में प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन, आशुतोष मोघे, उमाशंकर उपाध्याय, अशोक खार्पडे, वंदना परतेती सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button