मध्य प्रदेशराज्य

मां-बेटी पर गोली चलाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार : पुराना विवाद बना जानलेवा, मास्टरमाइंड मकबूल पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन चौक-टिकुरिया टोला में मां-बेटी पर गोली चलाने की घटना में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम उमर खान (22) और अमन उर्फ मंटू (25) हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

*घटना का मास्टरमाइंड था मकबूल खान*
इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुख्य साजिशकर्ता भइया उर्फ मकबूल खान को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि 14 जून की सुबह मकबूल ने पीड़िता मुमताज बानो और उनकी बेटी शहनाज बानो को हथियार दिखाकर धमकाया था। उसी रात करीब 8 बजे हमले को अंजाम दिया गया। मकबूल ने अपने छोटे भाई से गोली चलवाई थी।

*पुराना विवाद बना हमले की वजह*
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों पर शहर के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। यह हमला आपसी रंजिश और पुराने विवाद के चलते किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी योजना मकबूल ने ही बनाई थी, जिसे अब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।

*जांच जारी, अन्य सुरागों की तलाश में पुलिस*
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार कैसे और कहां से प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button