जबलपुरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि : यूनिफाई जनरल प्रेक्टिकल व्यवस्था क्लोज

जबलपुर, यशभारत। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा छात्रों की प्रेक्टिकल क्वालिटी को बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि प्रशासन द्वारा दो वर्ष पूर्व शुरु की गई यूनिफाई प्रेक्टिकल जनरल छात्रों के लिए सिरदर्द बनता देख इस व्यवस्था को विवि ने छात्र हित में निर्णय लेते हुए अब क्लोज कर दिया है। जिसके बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है।

विवादों में थी व्यवस्था
तत्कालीन कुलपति डॉक्टर टीएन दुबे के कार्यकाल में इस व्यवस्था को छात्र हित बताते हुए विवि प्रशासन ने शुरु किया था। जिसमें प्रेक्टिकल एजुकेशन को सुधारने के लिए पांचों संकाय मेडिकल, डेंटल नर्सिंग, आयुष व पैरामेडिकल के छात्रों को जो प्रेक्टिकल कराए जाते है, उनमें इस व्यवस्था के तहत उनके सिलेबस में भिन्नता नहीं होती। जिसके बाद यह व्यवस्था हमेशा विवादों में घिरी रही।

कहीं से ले सकेंगे जनरल
इस व्यवस्था के बंद होने के बाद छात्र अब किसी पब्लिशर के भरोसे नहीं रहेंगे। जहां से जिस छात्र केा सुविधा होगी वह वहां से जनरल ले सकेगा। इसमें छात्रों को निश्चित किए गए किसी शुल्क को नहीं देना होगा।

इन्होंने कहा—
विवि द्वारा शुरु की गई पूर्व में जनरल की व्यवस्था को छात्रों की शिकायतों और छात्र हित में निर्णय लेते हुए बंद कर दिया गया है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी जनरल ले सकेगा।
डॉक्टर प्रभात बुधौलिया, रजिस्टार एमयू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button