कटनी
मंडी शुल्क में बढोत्तरी से व्यापारी आक्रोशित, कल 23 जून मंगलवार को प्रांत व्यापी बंद का आव्हान, कटनी मंडी में भी बंद रहेगा व्यापार

कटनी, यशभारत। प्रदेश शासन द्वारा मंडी शुल्क की बढ़ोतरी के विरोध में कल 23 जून मंगलवार को पूरे प्रदेश की सभी मंडियां बंद रहेगी। इसके समर्थन में कटनी मंडी में भी कारोबार 23 जून को बंद रहेगा। ज्ञात हो कि प्रदेश शासन द्वारा एक प्रतिशत से मंडी शुल्क बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किया गया है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश के व्यापारी आक्रोशित है। कटनी में भी व्यापारियों ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि बढ़े हुए मंडी शुल्क को वापस लिया जाए। व्यापारियों ने विरोध प्रकट करते हुए कृषि उपज मंडी सचिव के के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर 23 जून को बंद के निर्णय की जानकारी दी है।







