कटनी

कुठला पुलिस के हत्थे चढ़ी शराब की बड़ी खेप, तीन लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, बोलेरो से की जा रही थी तस्करी

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने बोलेरो वाहन में 540 लीटर अवैध शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने बताया कि कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP20 CK 8589 पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध रूप से तेज गति से गली नंबर 9, सेन मोहल्ला की ओर मुड़ गई। पुलिस को शंका होने पर वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया । पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर रखे 60 कार्टून अवैध शराब बरामद हुए जिसमें 55 कार्टून देशी लाल मशाला एवं 05 कार्टून देशी सफेद शराब पाई गई। प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव शराब भरी हुई थी। विधि अनुसार नमूने पृथक कर शेष शराब को सीलबंद किया गया । बरामद शराब की कुल मात्रा 540 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये पाई गई । साथ ही प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 13 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । वाहन की जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों एवं पीओएस मशीन से सत्यापन करने पर वाहन शुभम निषाद पिता राजाराम निषाद के नाम पर पंजीबद्ध होना पाया गया । मामले में बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 506/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने 55 पेटी लाल मसाला शराब कीमत, 0
5 पेटी प्लेन देशी शराब कुल 60 पेटी शराब कुल 540 लीटर कीमती लगभग 3 लाख रुपये, बोलेरो वाहन MP20CK8589 कीमती 10,00,000 रुपये, कुल जप्ती 13,00,000 रुपये
कार्रवाई में सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, हर्षुल मिश्रा, विजय राणा एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button