मंडला l कटरा बायपास के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तब हुई जब चारों युवक मड़ई से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक एक बस से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कटरा बायपास के पास चार युवकों की बाइक एक बस से टकरा गई।
हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में अचली सेमरखापा निवासी 18 वर्षीय नीलेश उर्फ नीलू चक्रवर्ती की मौके पर ही मौत हो गई। चारों युवक एक ही गांव के रहने वाले है और एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में मोनू यादव (17) और शिवराज मरावी (18) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Back to top button