भोपालमध्य प्रदेश

भीषण गर्मी का असर जेपी अस्पताल में बढ़े लू के मरीज सिविल सर्जन डॉ संजय जैन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

The intense heat has led to an increase in heatstroke patients at Jaypee Hospital. Civil Surgeon Dr. Sanjay Jain urged people to exercise caution.

भीषण गर्मी का असर जेपी अस्पताल में बढ़े लू के मरीज

 सिविल सर्जन डॉ संजय जैन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

भोपाल यश भारत। राजधानी में बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल में लू और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन ने नागरिकों को सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। डॉ. जैन के अनुसार दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच तापमान सबसे अधिक रहता है इसलिए इस दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए सिर पर गीला कपड़ा रखना, शरीर को ठंडा रखना और नियमित रूप से पानी पीना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को ओआरएस का घोल लेने की भी सलाह दी ताकि शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी न हो। डॉ. जैन ने कहा कि प्यास न लगने पर भी हर आधे घंटे में पानी पीते रहना चाहिए, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। अस्पताल में इन दिनों लू उल्टी,दस्त और कमजोरी जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर समस्या का कारण बन सकती है इसलिए गर्मी के इस मौसम में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button