जबलपुरमध्य प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज…छुट्टी के दिन व्हीएफजे में चार्जमेन ने लगा ली फांसी, खबर लगते ही हड़कंप, सुरक्षा स्टाफ मौके पर पहुंचा

जबलपुर यश भारत। व्हीएफजे में रविवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक चार्जमेन ने अपने ही सेक्सन में फांसी लगा ली। खबर लगते ही वहां हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सेम्सन मार्टिन है। रविवार को जब पूरी निर्माणी की छुट्टी रहती है,तब उसे आवश्यक काम से ड्यूटी पर बुलाया गया था।

बता दें कि रविवार को अवकाश होने के कारण निर्माणी बंद रहती है।जरूरी काम के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। चूंकि ऐसे में कर्मचारियों की उपस्थिति कम और गिनी चुनी होती है। ऐसे में उसने कब फांसी लगा ली किसी को ज्ञात नहीं हो पाया। लेकिन घर जाने की छुट्टी के दौरान लोगों ने देखा तो सेमसन मार्टिन सेक्सन में फांसी के फंदे पर लटका मिला।आनन फानन में उपस्थित मातहत कर्मचारियों ने सुरक्षा विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। खबर लगते ही सुरक्षा स्टाफ और अधिकारी पर पहुंचे। सुरक्षा विभाग ने तत्काल इसकी सूचना रांझी पुलिस स्टेशन को दी।इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सुरक्षा स्टाफ पुलिस का इंतजार कर रहा है। पुलिस के आने कार्यवाही के बाद मृतक चार्जमेन के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जाएगा। फांसी की खबर से इस्टेट में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसको लेकर तरह तरह की चर्चा है।इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद सामने आयेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button