मध्य प्रदेशराज्य
ब्रेकिंग न्यूज़ : राजा बंदी छात्रावास में हादसा, छप्पर गिरने से कई बच्चे हुए घायल, मच गया हड़कंप

दमोह ।जिले के विकासखंड पटेरा अंतर्गत राजा बंदी छात्रावास में अचानक छप्पर गिरने से कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल द्वारा निजी वाहन से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। वही इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके की जानकारी जुटा रहे हैं।







