जबलपुरमध्य प्रदेश

बिहार का नकली सोना जबलपुर में खपाने आए थे दो ठग : कोतवाली पुलिस ने सराफा से गिरफ्तार किया

जबलपुर, यशभारत। सोने की चमक जैसी ही धातू को सोने के मोल बेचने वाले बिहार के ठग गिरोह की एक महिला और शातिर ठगबाज को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों ही सोने-चांदी के व्यापारी की दुकान में सोना बेंचने गए थे। जब व्यापारी ने पूछताछ की तो दोनों औने-पौने दाम में माल बेंचने रजामंद हो गए। जिसके बाद व्यापारी को शक हुआ और जब उसने सोने का टंच किया तो वह नकली निकाला। जिसके बाद व्यापारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे सख्ती से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जितेश सुहाने पिता उमाकांत सुहाने निवासी कमानिया गेट थाना कोतवाली ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि राजौन, बिहार निवासी धर्मेश शाह पिता गोपाल शाह और महिला संगीता बेबी उर्फ किरन बेबी उसके पास सोना बेंचने आए थे। सोना चेक करने पर करीब 40 प्रतिशत निकला, जो नकली था। दोनों उक्त सोने से संबंधित कोई रसीद भी नहीं दे सके। जिसके बाद सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

झांसे में लेकर लगाते हैं चपत
बताया जाता है कि दोनों पकड़े गए ठग बिहार से नकली सोना लाकर पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर बेंचते है और जब तक लोगों को सच्चाई का पता लगता है तब तक बिहारी गैंग चंपत हो जाती थी। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों ठगों ने अनेक व्यापारी और आम लोगों के साथ ठगी की है। जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button