जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला टोल नाके में वृद्ध के पैरों से गुजर गयी तेज रफ्तार बाइक : हालत नाजुक

बाइकों में सीधी भिडंत, घायल मेडिकल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। बरेला थाना अंतर्गत टोल नाका में आज रविवार की सुबह दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। जिसमें एक वृद्ध के दोनों पैर टूट गए। जिससे आनन-फानन में राहगीरों और मौजूद पुलिस ने तत्काल 108 से अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

बरेला पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महंगवा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध बाइक से अपने दो साथी के साथ जबलपुर से बरेला आ रहे थे, उसी दौरान टोल नाके के पास से बाइक में सवार दूध वाला अपने एक साथ के साथ बैठक शहर आ रहा था। उसी दौरान दोनों बाइकों की भीषण भिडंत हो गयी।

पैर से निकल गयी बाइक

जानकारी अनुसार बरेला थाने एएसआई महेन्द्र मरावी ने बताया कि हादसे के दौरान तेज रफ्तार बाइक टकराकर, रोड पर गिरे वृद्ध के दोनों पैरों से होते हुए गुजर गयी। मची चीख पुकार के दौरान तत्काल घायल को मेडिकल में भर्ती करवाया गया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button