मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर :  आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिक सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत : क्षेत्र में पसरा मातम 

रीवा lमऊगंज से इस वक्त की सबसे  दुखद खबर सामने आ रही है। तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। प्रशासन ने तत्काल राहत का एलान किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 1 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली मृतक तेज बारिश से बचने के लिए उसी पेड़ के नीचे खड़े थे, लेकिन कुदरत का कहर जानलेवा साबित हुआ। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय सुखवेन्द्र पटेल, 15 वर्षीय लवकुश पटेल और 65 वर्षीय चैतू कोल के रूप में हुई है — सभी दुबगवा कुर्मियान वार्ड के निवासी थे, और मवेशी चराने निकले थे।हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप कुमार सोनी और नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल अस्पताल पहुंचे।
कलेक्टर ने तीनों परिवारों को शासन से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

एक बार फिर हम आप सभी से अपील करते हैं — मौसम विभाग की चेतावनियों को हल्के में न लें बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले में जाने से बचें।सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — क्योंकि सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button