कटनीमध्य प्रदेश

बच्चों के हक में डाका, बेच रहे पूरक पोषण आहार, मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का मामला, क्षेत्र के लोगों ने बनाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

कटनी, यशभारत। मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार को बेचने का एक मामला आज सामने आया है। मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवजात शिशुओं के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों से पूरक पोषण आहार के रूप में खिचड़ी प्रीमिक्स का वितरण किया जाता है लेकिन कटनी जिले में नवजात बच्चों के हक में डाका डाला जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम सीमा के अंतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से बच्चों को वितरित किए जाने वाले पूरक पोषण आहार को बेचे जाने की शिकायतें सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जानकारी के मुताबिक शहर से लगे क्षेत्रों से दूध विक्रेता यहां आकर इसे जानवरों के लिए खरीदते हैं। क्षेत्र के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह हर दिन बच्चों के पोषण आहार को बेच दिया जाता है, जबकि यह पोषण आहार बच्चों को दिए जाने के निर्देश है, इसके बावजूद जिम्मेदार लोगों द्वारा सरकार की मंशा पर पानी फेरते हुए इस तरह का कृत्य किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button