भोपालमध्य प्रदेश

फर्जी बीएड कॉलेजों पर केंद्र सरकार सख्त , एमपी के चार कॉलेजों की जांच होगी, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन संस्थान भी रडार पर

Central government cracks down on fake B.Ed. colleges; four colleges in Madhya Pradesh to be investigated, with three institutes affiliated with Barkatullah University also under scrutiny.

फर्जी बीएड कॉलेजों पर केंद्र सरकार सख्त , एमपी के चार कॉलेजों की जांच होगी, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन संस्थान भी रडार पर

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में बीएड कॉलेजों में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोपों को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने जांच समिति का गठन किया है जो प्रदेश के चार बीएड कॉलेजों की जांच करेगी। इनमें बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध तीन बीएड कॉलेज भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बीयू से संबद्ध कॉलेजों में संबद्धता निरीक्षण और शैक्षणिक मानकों से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय हरकत में आया। इसके बाद एनसीटीई ने पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच समिति संबंधित कॉलेजों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं फैकल्टी छात्र संख्या मान्यता संबंधी दस्तावेजों और नियमानुसार संचालन की स्थिति का परीक्षण करेगी। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो कॉलेजों की मान्यता पर भी असर पड़ सकता है।  हाल के दिनों में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों की संबद्धता और निरीक्षण प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब केंद्र सरकार की ओर से गठित जांच समिति के बाद पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button