मध्य प्रदेशराज्य

फर्जी खाद पर्ची का मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई , दो आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

दमोह। थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस ने शासकीय खाद लेने के लिए फर्जी पर्ची तैयार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रार्थी तोफान पटेल (58) निवासी वार्ड नं. 09 तेन्दूखेड़ा ने थाना में आवेदन देकर बताया कि सजल साहू निवासी वार्ड नं. 12 तेन्दूखेड़ा एवं पूनम लोधी निवासी ग्राम बम्हौरी द्वारा फर्जी शील साइन और नकली खाद पर्ची तैयार कर शासकीय खाद की बोरियां प्राप्त की गईं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 381/2025 धारा 318(4) भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी तेन्दूखेड़ा देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।आरोपी सजल साहू के कब्जे से 03 फर्जी शील, बही व 04 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई।

आरोपी पूनम लोधी से फर्जी शील बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीतेश जैन, सउनि गजराज सिंह, प्र.आर. 799 बृजेश तिवारी, प्र.आर. 536 याशीन खान, प्र.आर. 416 सालिम खान, आर. 314 शैलेन्द्र बघेल, आर. 837 विशाल बैन, आर. 374 राममिलन, आर. 513 गोपाल सिंह, आर. 155 रणधीर दांगी, न.र.स. सलीम खान एवं मुनीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button