प्रतिभाओं ने सजाया मंच, हस्तियों का सम्मान, हुनर को पहचान देने आयोजन, कला, प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति की बेजोड़ प्रस्तुति

कटनी, यशभारत। कला, प्रतिभा, अभिव्यक्ति और सामाजिक उपलब्धियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित पहचान 2.0 हर हुनर को दे पहचान का आयोजन सत्कार गार्डन में किया गया। देश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता, शायरी एवं अन्य विधाओं में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में कटनी सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की परिकल्पना एवं मुख्य संचालन पहचान के फाउंटर और होस्ट आकाश जैन द्वारा किया गया। आयोजन में विधायक संदीप जायसवाल, सुभाष चंद सिंघई, करण शर्मा, विनय दीक्षित सहित की उपस्थिति रहीं। इस अवसर पर जैन समाज के प्रमुख व्यक्तित्व अनुराग जैन का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुतियां दीं। गीत संगीत से लेकर कविता शायरी, नृत्य और कला तक एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार आकाश जैन, आदि जैन, अमित जैन, सोनू सिंघई, सुलभ जैन, संदीप, प्रांजल जैन, अमन जैन, अंकुर जैन, यशु जैन, सजल जैन एवं शुभम जैन का सहयोग रहा।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में साहित्य क्षेत्र से कवि मनोहर मनोज, पत्रकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं जनकवि सुरेश सोनी, चिकित्सा जगत से डॉ. प्रवीण वैश्य, डॉ. समीर चौधरी, शिक्षा जगत से केडीसी के डायरेक्टर पारस जैन, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित काजल जैन, प्रशासनिक क्षेत्र से तहसीलदार साक्षी शुक्ला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सौम्या रांधेलिया का सम्मान किया गया। इसी तरह देव उदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रेमी, साइकिल यात्रा के माध्यम से देशभर में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने वाले अभिनव तिवारी सहित अनेक प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का भी अभिनंदन किया गया।







