कटनी
पूर्वजों को तर्पण के साथ पितृपक्ष की शुरुआत, नदीघाटों में उमड़ी लोगों की भीड़

कटनी, यशभारत। पितरों के स्मरण, तर्पण और श्रद्धा का महापर्व पितृपक्ष आज से शुरू हो गया। पितृपक्ष के पहले दिन लोगों ने नदियों में पहुंचकर तर्पण कर अपने पूर्वजों को जल अर्पित किया। कटनी नदी के मसुरहा घाट में चंदन महाराज द्वारा विधिविधान के साथ तर्पण की प्रक्रिया संपन्न करवाई। जानकारी के मुताबिक आज 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध के साथ पितृपक्ष की शुरुआत हो गई। इसके बाद प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक तिथि अनुसार पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और अन्य कर्म किए जाएंगे। शनिवार को अमावस्या के कारण इस दिन को सर्वपितृ शनेश्वरी अमावस्या कहा जाएगा। इस दिन ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का विशेष महत्व रहेगा। खास बात यह है कि चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध एक ही दिन 30 सितंबर को होने से श्राद्ध पक्ष 15 दिनों में पूर्ण होगा।







