कटनी

पुलिस बैंड की मधुर धुनों के माध्यम से आमजन एवं युवाओं को भर्ती के लिए किया जागरूक, चलाया जनजागरूकता अभियान

  • कटनी, यशभारत। पुलिस विभाग द्वारा आगामी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में युवाओं को जागरूक करने हेतु जिला कटनी में एक विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत छठवीं वाहिनी जबलपुर पुलिस बैंड दल द्वारा शहर/क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया गया तथा मिशन चौक में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस बैंड की मधुर धुनों के माध्यम से आमजन एवं युवाओं का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें पुलिस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने युवाओं को पुलिस विभाग में शामिल होने हेतु प्रेरित किया तथा भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक पात्रता, शारीरिक मापदंड एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अभिनव पहल के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक एवं युवा अभियान से जुड़े तथा भर्ती प्रक्रिया के प्रति जागरूक हुए। पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य एवं इच्छुक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे देश सेवा के इस गौरवपूर्ण अवसर का लाभ उठा सकें। पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त युवाओं से अपील की गई है कि वे भर्ती संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें एवं निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button