मध्य प्रदेशराज्य
पुलिस चौकी के सामने अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंदा : 8 की मौत

सतना lरामपुर बघेलान-नेशनल हाईवे-30 रीवा-मैहर मार्ग पर बेला पुलिस चौकी के सामने बीती रात अज्ञात वाहन ने 9 मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 गाय और 3 बैलों की मौके पर ही मौत हो गईl
जबकि एक बैल गंभीर रूप से घायल होकर तड़पता रहा । रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर के अनुसार रीवा-मैहर के बीच रोजाना 15-20 आवारा मवेशी हादसों का शिकार हो रहे हैं और उन्हें सड़क किनारे दफनाया जा रहा है। सवाल उठता है कि करोड़ों खर्च कर बनीं गौशालाएं खाली क्यों हैं? मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में घोषणा की गई थी कि अब कोई मवेशी सड़क पर नहीं दिखेगा लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है।







