मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कट्टा व कार जप्त

Table of Contents

दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

 मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मोला अली की पहाड़ी, सर्किट हाउस दमोह क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में

1. लकी पिता नंदन यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम एरोरा, चौकी जबलपुर नाका दमोह

2. अजय पिता केशव प्रसाद शुक्ला, उम्र 21 वर्ष, निवासी जबलपुर नाका, महेश राय के घर के पीछे, दमोह

शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

एक 12 बोर का देशी कट्टा मय एक राउंड,

एक 32 बोर पिस्टल,

एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक MP 20 CG 1118

जप्त की है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 64/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 130, 177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button