जबलपुर

पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक बाल-बाल बचा मयूर कला मंदिर के पास चुंगी क्षेत्र में फायरिंग से सनसनी

जबलपुर। शहर के चुंगी क्षेत्र स्थित मयूर कला मंदिर के पास मंगलवार पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच बाबू सिंधी उर्फ निखिल कंजा ने यश थराट पर गोली चला दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।फायरिंग की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मामला प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button