मध्य प्रदेशराज्य
पिता ने अपनी मां और बेटा बेटी सहित किया सुसाइड : पूरे परिवार को उल्टियां होने पर पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना, घटना से क्षेत्र में हड़कंप

सागर lजिले के खुरई के ग्राम टीहर में सामूहिक आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए lदेर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर सामूहिक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l
जानकारी के अनुसार, मनोहर लोधी (45), मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ टीहर गांव के पास खेत में बने मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी।
शुक्रवार रात उल्टियां करने की आवाज सुनकर ऊपरी मंजिल पर रहने वाला मनोहर का भाई नंदराम नीचे आया। उसने पूरे परिवार को उल्टियां करते देख घरवालों को बताया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया।
इस दौरान फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। शिवानी ने खुरई अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि मनोहर की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई l पुलिस जांच जारी है l






