जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरगी डेम के 17 गेट खुलेः क्षमता से 5 प्रतिशत अधिक भरा-नर्मदा के घाटों का बढ़ा जलस्तर

नर्मदा के घाटों का बड़ा जलस्तर

डिंडोरी और मंडल में बारिश के चलते पानी की आवक तेज

जबलपुर यश भारत। लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी डैम का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है बुधवार की सुबह बरगी डैम का जलस्तर 423. 45 मी पहुंच गया जो की अधिकतम क्षमता से 5% अधिक था ।जिसके बाद बरगी डैम के 6 गेट और खोले गए इसके पहले बरगी बांध के 11 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा था सुबह 8:30 बजे बरगी बांध के 17 गेटों को 3.5 मी खोला गया है जिसके चलते नर्मदा का जलस्तर 10 से 12 फीट तक बढ़ गया है। वही डिंडोरी मंडला में हो रही बारिश के चलते बरगी बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है और डेम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते नरसिंहपुर और होशंगाबाद में नर्मदा ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button