मध्य प्रदेशराज्य
पिकअप से 3 लाख 75 हजार की शराब जब्त : चालक वाहन छोड़कर भागा , पुलिस की तलाश जारी

मंडला lजिले में बम्हनी पुलिस ने शुक्रवार को सर्री रोड पर एक पिकअप से 3.75 लाख रुपए की 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस को देखते ही पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया है कि पुलिस को बालाघाट से अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। शुक्रवार सुबह जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोका गया। चालक के भागने के बाद वाहन की तलाशी ली गई। पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया।बम्हनी थाना प्रभारी अरुण प्रताप भदौरिया ने बताया कि वाहन के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एडिशनल एसपी ने बम्हनी थाना प्रभारी और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।






