कटनीमध्य प्रदेश
परिवार सहित अमृतसर गया था परिवार, इधर चोरों ने साफ कर दिया घर, नई बस्ती संत नगर में सूने मकान में चोरी

कटनी, यश भारत। कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती संत नगर में एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक संत नगर निवासी सरदार जॉनी सिंह परिवार के साथ अमृतसर दर्शन के लिए गए हुए थे और आज सुबह ही कटनी वापस लौटे। बताया जाता है कि इस दौरान किन्ही अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने चांदी के जेवरात सहित नगद रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी गए समान की कीमत का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







