जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पत्नी ने खाना परोसकर रखा, पति की हो गई मौत, खितौला का मामला

जबलपुर यशभारत। खितौला व पाटन थाना क्षेत्रों में दो अकाल मौतें दर्ज हुई। खितौला थाना क्षेत्र में जहां एक पल्लेदार की जहरीली शराब का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वहीं पाटन थानांतर्गत थ्रेशर मीशन में एक प्रौढ़ का हाथ फंसने से उसकी मौत हो गई। दोनों प्रकरणों मेंं शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
जहरीली शराब पीने से मौत…
खितौला थानांतर्गत लखराम मोहल्ला निवासी श्रीमती कंचन कोल की शादी 11 वर्ष पूर्व पटवारा देवरी निवासी हरिलाल कोल के साथ हुई थी। शादी के बाद बच्चा नहीं होने से दंपत्ति दुखी रहते थे। कल अपरान्ह 3 बजे हरिलाल अपनी पत्नी कंचन के साथ शहर से काम कर लौटा था। इसके बाद हरिलाल मंडी तरफ घूमने चला गया था। शाम को लौटकर हरिलाल ने कंचन से खाना खाने मांगा। कंचन ने पति को खाना दिया तो वह वहीं गिर गया। कंचन ने अपने भाई मोनू कोल को बुलाया। मोनू के साथ कंचन अपने पति को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर गई। जहाँ से हरिलाल को जबलपुर रैफर कर दिया गया। कुछ देर बाद हरिलाल की मौत हो गई। हरिलाल के मुंह से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस का कहना है कि संभवत: हरिलाल ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया था।
थ्रेशर की चपेट में आने से मौत…
पाटन थानांतर्गत कल सुबह खेत में मटर की गहाई का काम चल रहा था। नीतेश राठौर के पिता कैलाश राठौर मजदूरों के साथ गहाई करा रहे थे। तभी कैलाश का हाथ थ्रेशर मशीन में फंस गया। इस दौरान सिर व हाथ में आई गंभीर चोटों के चलते कैलाश की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button