पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर पति ने उतार दिया मौत के घाट : चरित्र शंका बनी वजह; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सागर । रहली थाना में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब चरित्र शंका के चलते पत्नी पर आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से वार पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया है।
बताया जा रहा है कि बोमा खजूरा गांव निवासी 31 वर्षीय मोहन गौंड ने 23 अप्रैल को सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर अपनी 28 वर्षीय पत्नी देवकी को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने विजयपुरा के जंगल से घेराबंदी कर पकड़ा है। वर्तमान में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
घटना वाले दिन देवकी खाना खाकर सो रही थी। तभी पति मोहन बाहर से आया और उसने खाना मांगा। इस पर देवकी ने ठीक से बात नहीं की और अभद्रता की, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाई और सोते समय पत्नी की गर्दन पर एक के बाद एक तीन वार कर दिए। गहरे घाव लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।







