मध्य प्रदेशराज्य
पति-पत्नी ने नदी में लगा दी छलांग : पारिवारिक विवाद आया सामने… पुलिस ने बचाई जान

सतनाl सतना में पारिवारिक विवाद क़े चलते पत्नी ने नदी में छलांग लगा दी जिसे बचने के लिए पति भी नदी में कूद गया… गनीमत यह रही की मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सही सलामत नदी से बाहर निकाला…. अन्यथा किसी अप्रिय स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता था.. I पति की माने तो पत्नी छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़ा करती है फिलहाल दोनों का इलाज जारी हैl
पति-पत्नी की जान पुलिस और मछुआरों की सूझबूझ से बच गई। त्योधरी निवासी 23 साल की प्रियंका रावत ने माधवगढ़ स्थित पुल से टमस नदी में छलांग लगा दी। पत्नी को कूदते देख पति प्रदीप रावत भी नदी में कूद गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत कोलगवां थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह ने नदी में छलांग लगाकर स्थानीय मछुआरों की मदद से दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल सतना ले जाया गया, जहां प्रियंका का इलाज चल रहा है।
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की वजह सामने आई है। प्रियंका ससुराल त्योंधरी में विवाद के बाद 5 दिन पहले सतना में कमरे में रह रही थी। पति प्रदीप सतना आया और कमरा खाली करा दिया। वो पत्नी को त्योंधरी ले जा रहा था, तभी नाराज प्रियंका ने नदी में छलांग लगा दी।







