निरंतर प्रयास, अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की असली कुंजी हैं: सांसद विवेक तंखा
अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे सांसद, विधिक संवाद में भरा जोश

रीवा , यश भारत । रीवा में राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के दौरे ने सियासी और शैक्षणिक माहौल को गर्मा दिया है…। अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे सांसद विवेक कृष्ण तन्खा जी और यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला जी ने सबसे पहले चिरहुला नाथ स्वामी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया । इसके बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजित विधिक संवाद में शामिल होकर लॉ स्टूडेंट्स से सीधा संवाद किया । इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति भी वर्चुअली रूप से जुड़े। तन्खा जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा—निरंतर प्रयास, अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की असली कुंजी हैl

उन्होंने यह भी कहा कि उनका जन्म रीवा में हुआ है, इसलिए यहां के लोगों से उनका खास जुड़ाव हैl

वहीं, दौरे के दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए रीवा के सभी पार्षदों को पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा भी कीl इस अनुकरणीय पहल की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।







