देश

नियुक्तियों के बीच सीएम के साथ प्रणय की हवाईयात्रा चर्चाओं में, बहोरीबंद विधायक को जबलपुर से अपने साथ भोपाल ले गए मुख्यमंत्री

Screenshot 20260428 134526 Photo Editor2

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ बहोरीबंद क्षेत्र के युवा विधायक प्रणय पांडे की हवाई यात्रा चर्चाओं में है। एक दिन पहले सूबे के राजा जबलपुर के दौरे पर आए और अपने साथ प्रणय पांडे को भी भोपाल से साथ ले आए। हेलिकॉप्टर में की गई यह यात्रा खास इसलिए बन रही है, क्यूंकि इन दिनों भाजपा में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल है। भरी गर्मी में भोपाल से दिल्ली तक राजनीतिक पारा भी उछाल पर है। निगम मंडल हो या प्राधिकरण, हर एक नाम पर माथापच्ची चल रही है। आने वाले दिनो में मोहन यादव अपनी टीम का भी विस्तार करने वाले हैं, ऐसे में सीएम के साथ किसी भी नेता की हवाई यात्रा बाकी दावेदारों की धड़कनें बढ़ा सकती है। उधर विधायक प्रणय पांडे ने यशभारत से बातचीत में कहा कि उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया तो वे सहर्ष उन्हें अपने साथ हेलिकाप्टर में ले गए। प्रणय ने कहा कि वे अपने दायित्व से संतुष्ट हैं। उनकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा नहीं।

भाजपा में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के साथ 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखकर सारी जमावट हो रही है। निगम मंडल और प्राधिकरण की नियुक्तियों के साथ मंत्रिमंडल में भी विस्तार और फेरबदल होना है। इस फेरबदल में इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि जिन इलाकों का प्रतिनिधित्व नहीं है वहां जिम्मेदारी दी जाए, ताकि राजनीतिक संतुलन को कायम रखा जा सका। कटनी जिला महाकौशल, बुंदेलखंड और विंध्य की सीमा से सटा हुआ है। पिछले चुनाव में पार्टी को चारों सीटें हासिल हुई थी। बहोरीबंद से विधायक प्रणय पांडे दूसरी बार चुनकर विधानसभा पहुंचे है। वे अपने पिता प्रभात पांडे के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी हैं। कटनी जिले की बात की जाए तो मुड़वारा क्षेत्र से संदीप जायसवाल भी लगातार तीसरी जीत के साथ विधानसभा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उनके बेहतर संबंधों और श्री जायसवाल की राजनीतिक सूझबूझ को लेकर चर्चाएं होती रहती है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह मिल सकती है। सीएम की पिछली कटनी यात्राओं में जिस तरह संदीप जायसवाल को महत्व मिला उसके मद्देनजर चर्चाएं तेज हो गई थी। सीएम जब अपने साथ हेलीकॉप्टर में मुड़वारा विधायक को साथ लेकर आए तब भी राजनीतिक गलियारों में कानाफूसी हुई। बहरहाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कटनी को लेकर क्या नजरिया रखते है ये तो वे ही बेहतर जानते होंगे लेकिन खबरें तो यही है कि मुड़वारा और बहोरीबंद विधायकों की कार्यप्रणाली से सीएम खुश हैं। किसे वे किस ओहदे से नवाजते हैं यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

6024a0a9ca4747c79749f012d6749909

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button