मध्य प्रदेशराज्य

नियति का क्रूर मज़ाक: बेबस माँ, दौड़ता ऑटो और चार बेज़ुबान जिंदगियां खामोश….

मंडला । मंडला में ग्राम नैगंवा की रहने वाली 28 वर्षीय मां सिंदराम ने अस्पताल ले जाते समय एक ऑटो में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। लेकिन समय से पहले (प्री-मैच्योर) डिलीवरी होने की वजह से चारों नवजातों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने एंबुलेंस में लेट लतीफी के आरोप लगाए हैं।

 

बताया जा रहा है कि महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन मिलाया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

 

गर्भवती महिला की बिगड़ती हालत को देख परिजन ने आशा कार्यकर्ता की मदद ली और उसे ऑटो में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुटास लेकर भागे।

 

घुटास अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक इलाज तो दिया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया रेफर कर दिया।जहां रास्ते में बच्चों का जन्म हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button