
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत हड्डी गोदाम निवासी एक महिला को पति ने तीन बार तलाक देकर पत्नी को छोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार संरक्षण) अधिनियम सेमेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक श्रीमती रेशमा बानो 26 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जनवरी 2019 को उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से इरफान निवासी बडा मदार छल्ला हनुमानताल से हुया था निकाह में उसके माता पिता ने अपनी सामर्थता के अनुसार 2 लाख 40 हजार रूपये नगद, मोटर सायकल एवं घरेलू सामान दिया था शादी के लगभग 6 माह बाद पति इरफान, सास अनीषा एवं देवर मोनू उसे शारीरिक एव मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे थे। उसके साथ लड़ाई झगड़ा करके दहेज में कम सामान देने का कहकर उसे घर से निकाल दिया। लगभग एक वर्ष से वह अपने मायके में है, 2 बार सामाजिक बैठके हुई। इसके बाद पति ने उसे तलाक तलाक तलाक बोलते हुये तलाक दे दिया है।







