जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बड़ा फुहारा में 30 साल पुरानी तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, टला बड़ा हादसा..देंखे वीडियो 

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। शहर के बड़ा फुहारा क्षेत्र में मंगलवार को देसाई आइसक्रीम के सामने स्थित सोसाइटी साड़ी भंडार की करीब 30 वर्ष पुरानी तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। राहत की बात यह रही कि मंगलवार होने के कारण दुकानें बंद थीं,

जिससे अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की।

एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। फिलहाल मलबे का निरीक्षण किया जा रहा है और बिल्डिंग गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button