कटनी

नाबालिग छात्रों की टीसी पर लिख दिया चरित्रहीन, भविष्य पर लगाया दाग, गड़बड़ी या गंभीर लापरवाही

कटनी/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला भोपार संकुल मैन्हां में 8वीं पास दो छात्रों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) पर लाल पेन से चरित्रहीन लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि फरवरी में कलेक्टर को शिकायत देकर बताया गया था कि प्रभारी श्रीमती सत्या सिंह पटेल छात्रों की टीसी में चरित्रहीन लिखने की धमकी दे रही हैं। अब टीसी पर वही टिप्पणी सामने आने के बाद ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ट्रांसफर सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज है, जिसके आधार पर छात्र आगे की पढ़ाई में प्रवेश लेते हैं। ऐसे दस्तावेज पर इस तरह की टिप्पणी दर्ज किए जाने पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पक्ष जानने के लिए प्रधानाध्यापक श्रीमती सत्या सिंह पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। बीआरसी शाहनगर अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित स्कूल को नोटिस जारी किया गया था। जवाब मिलने के बाद विवादित टीसी निरस्त कर दोनों छात्रों की नई ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी कर दी गई, हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी बाकी है। यदि गलती हुई थी तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है। क्या केवल नई टीसी जारी कर देने से एक नाबालिग छात्र की प्रतिष्ठा और मानसिक पीड़ा की भरपाई हो जाती हैघ् शिक्षा विभाग को यह भी स्पष्ट करना होगा कि सरकारी दस्तावेज पर ऐसी टिप्पणी दर्ज करने वाले जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई या की जाएगीए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी।
ये कहा जिला शिक्षा अधिकारी ने
जिला शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने इस मामले में कहा कि मामला मेरी जानकारी में आया था। डीपीसी से चर्चा के बाद दोनों बच्चों की टीसी में सुधार कर नए ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करा दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button