मध्य प्रदेशराज्य

नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, खौफ में कारोबारी, बोरे में छुपा रखा था गांजा : 3 गिरफ्तार फरार आरोपी की तलाश जारी

 

शहडोल। जैतपुर पुलिस अवैध रूप से गांजा विक्रय करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार एक के बाद एक करवाई को अंजाम दे रही है। इस कार्रवाई को लेकर गांजा तस्करों और विक्रेताओं में पुलिस का खौफ अब देखने मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर इस नशे के शौकीन और आदि लोगों के लिए अब गांजा की खोज करना, एक बड़ी परेशानी का सबब बन हुई है। स्थानीय जागरूक जनों ने पुलिस कार्रवाई को सफल बताते हुए कहा है कि, यह कार्रवाई सतत रूप से इसी प्रकार जारी रहे। कार्रवाई न केवल अवैध कारोबारियों के दंड, बल्कि लोगों के नशा मुक्ति का कारण भी बन रही है।

 

बहरहाल, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जिसे जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस महकमा कह रहा है। पुलिस के बताए अनुसार, तलबशुदा संदेही से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि, आरोपीगण अवैध रूप से गांजा का भंडारण एवं विक्रय कर रहे हैं। संदेही के कथन के आधार पर विधिवत पंचनामा कार्रवाई बाद टीम ने ग्राम नौगईं, थाना जैतपुर में दबिश दी।

तलाशी के दौरान आरोपी रामपाल सिंह गोंड के कब्जे से एक सफेद बोरी में रखा हुआ 4 किलो 28 ग्राम अवैध गांजा एवं नकद 31 हजार रूपये बरामद किये गया। बरामद मादक पदार्थ एवं नगद सील कर जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी रामपाल सहित सोनू बैगा निवासी टिकुरी टोला (थाना बुढार), देवेश्वर उर्फ सुनील पनिका निवासी कल्याणपुर (थाना कोतवाली शहडोल) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button