नशे की लत में अपराध की ओर बढ़ी रही शहर की युवा पीढ़ी, मामूली बातों पर चल रहे चाकू और तमंचे, नाबालिग भी शामिल अपराधों में, बदमाशों में नहीं पुलिस का भय, अभियानों की निकल रही हवा
कटनी, यशभारत। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा लगता है कि जैसे अपराधियों में पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं रह गया है। आलम यह है किजिस समय पुलिस कॉम्बिंग गश्त करते हुए अपराधियों की धरपकड़ कर रही होती है, उसी समय बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए हुए एक नहीं बल्कि डबल मर्डर जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे देते हैं। शहर में पिछले कुछ समय से इस तरह की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले की पुलिस लगातार अभियान संचालित कर रही है। जिसमे ऑपरेशन शिकंजा, नशामुक्ति और कॉम्बिंग गश्त शामिल है लेकिन पुलिस के इन अभियानों को बदमाश खुल्लम-खुल्ला चैलेंज दे रहे हैं। ज्यादातर घटनाओं का मूल कारण नशाखोरी ही सामने आया है। मुख्य रेलवे स्टेशन में कुछ दिन पहले मामूली विवाद पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया तो वहीं रविवार की शाम एक नाबालिक से शराब पीने के लिए रूपए नहीं मिलने पर चाकू से मारपीट की गई। रविवार की ही रात चौपाटी में पुरानी रंजिश के चलते आपसी विवाद को लेकर दो युवकों का कत्ल कर दिया गया। इस तरह की वारदातों से कहीं न कहीं पुलिस की शाख को बट्टा लग रहा है।
हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार
जिला अस्पताल के समीप स्थित चौपाटी में रविवार की रात दो युवकों को मौत के घाट उतारने वाले तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि तीनों आरोपी नाबालिग है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
दो युवकों की हत्या व एक युवक के मरणासन्न हालत में होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले को जांच में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया सोमवार की दोपहर कोतवाली टीआई अजय सिंह के साथ चौपाटी पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया। यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। स्थानीय लोगों से बातचीत की।
गाड़ी निकालने की बात को लेकर विवाद
कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। रविवार रात चौपाटी में थे। तभी आरोपी वहां पहुंचे उत्कर्ष से गाड़ी हटाने कहा। उत्कर्ष ने किशोरों को बोला की पानी से निकल जाओए मैं गाड़ी नहीं हटाऊंगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और नशाखोरी को लेकर पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
डेढ़ माह में हत्या की 7 घटनाएं
जिले में डेढ़ माह के भीतर हत्या का आधा दर्जन से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। बहोरीबंद थाना क्षेत्र में दामाद द्वारा ससुर की हत्या, स्लीमनाबाद थाना के तेवरी में अज्ञात युवक की हत्या, ढीमरखेड़ा के सिलौड़ी में तांत्रिक द्वारा महिला की हत्या, बड़वारा के नन्हवारा में कई युवकों द्वारा एक युवक की हत्या, माधवनगर में बदमाशों द्वारा युवक की हत्या ने दहशत फैलाई है। आए दिन हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।कटनी, यशभारत। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा लगता है कि जैसे अपराधियों में पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं रह गया है। आलम यह है किजिस समय पुलिस कॉम्बिंग गश्त करते हुए अपराधियों की धरपकड़ कर रही होती है, उसी समय बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए हुए एक नहीं बल्कि डबल मर्डर जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे देते हैं। शहर में पिछले कुछ समय से इस तरह की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले की पुलिस लगातार अभियान संचालित कर रही है। जिसमे ऑपरेशन शिकंजा, नशामुक्ति और कॉम्बिंग गश्त शामिल है लेकिन पुलिस के इन अभियानों को बदमाश खुल्लम-खुल्ला चैलेंज दे रहे हैं। ज्यादातर घटनाओं का मूल कारण नशाखोरी ही सामने आया है। मुख्य रेलवे स्टेशन में कुछ दिन पहले मामूली विवाद पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया तो वहीं रविवार की शाम एक नाबालिक से शराब पीने के लिए रूपए नहीं मिलने पर चाकू से मारपीट की गई। रविवार की ही रात चौपाटी में पुरानी रंजिश के चलते आपसी विवाद को लेकर दो युवकों का कत्ल कर दिया गया। इस तरह की वारदातों से कहीं न कहीं पुलिस की शाख को बट्टा लग रहा है।
हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार
जिला अस्पताल के समीप स्थित चौपाटी में रविवार की रात दो युवकों को मौत के घाट उतारने वाले तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि तीनों आरोपी नाबालिग है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
दो युवकों की हत्या व एक युवक के मरणासन्न हालत में होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले को जांच में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया सोमवार की दोपहर कोतवाली टीआई अजय सिंह के साथ चौपाटी पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया। यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। स्थानीय लोगों से बातचीत की।
गाड़ी निकालने की बात को लेकर विवाद
कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। रविवार रात चौपाटी में थे। तभी आरोपी वहां पहुंचे उत्कर्ष से गाड़ी हटाने कहा। उत्कर्ष ने किशोरों को बोला की पानी से निकल जाओए मैं गाड़ी नहीं हटाऊंगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और नशाखोरी को लेकर पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
डेढ़ माह में हत्या की 7 घटनाएं
जिले में डेढ़ माह के भीतर हत्या का आधा दर्जन से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। बहोरीबंद थाना क्षेत्र में दामाद द्वारा ससुर की हत्या, स्लीमनाबाद थाना के तेवरी में अज्ञात युवक की हत्या, ढीमरखेड़ा के सिलौड़ी में तांत्रिक द्वारा महिला की हत्या, बड़वारा के नन्हवारा में कई युवकों द्वारा एक युवक की हत्या, माधवनगर में बदमाशों द्वारा युवक की हत्या ने दहशत फैलाई है। आए दिन हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।