मध्य प्रदेशराज्य

नशा, विवाद और खौफनाक कत्ल : पत्नी से झगड़ रहे नाती ने बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग दादा को उतार दिया मौत के घाट 

रीवा । घर में उत्पात मचा रहे नाती को जब वृद्ध बाबा और दादी ने समझाने का प्रयास किया तो वह उन पर ही टूट गया। बबूल की लकड़ी से दोनों को इतना पीटा कि बाबा की जान चली गई, वहीं दादी का इलाज चल रहा है।

 

जिले के पनवार क्षेत्र में हुई इस घटना पर पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया है।

 

थाना प्रभारी कंहैया सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम चौर पांडेन टोला निवासी नंदलाल कोल 75 वर्ष की नाती शिवम उर्फ शिब्बू पिता कैलाश 25 वर्ष ने हत्या कर दी है। आरोपी के बारे में बताया गया है कि वह नशे की हालत में पत्नी से विवाद करने लगा। इसके साथ ही घर का सामान तोड़ने लगा। यह देखकर वृद्ध बाबा और दादी उसे समझाने आए। लेकिन उसने उन दोनों के साथ ही मारपीट कर दी। आरोपी ने बबूल की लकड़ी से दोनों को पीटा, जिससे वे गिर गए। दोनों को घायल होने पर इलाज के लिए जवा अस्पताल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर एसजीएमएच भेजा गया। गंभीर चोट होने की वजह से वृद्ध बाबा की इस घटना में मौत हो गई। इस घटना में घायल दादी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के लोगों को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button