जाकिर हुसैन वार्ड में ₹1.33 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
सड़क, नाली, आंगनबाड़ी, सीसी रोड व सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण का हुआ शुभारंभ

जाकिर हुसैन वार्ड में ₹1.33 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
सड़क, नाली, आंगनबाड़ी, सीसी रोड व सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण का हुआ शुभारंभ

कटनी,यशभारत। नगर निगम के जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 38 में करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर प्रीति सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद रेखा संजय तिवारी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। भूमिपूजन के तहत गौरीशंकर मंदिर के समीप लगभग 93.85 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण, 13 लाख रुपये से आंगनबाड़ी भवन, संजय नगर में रंगमंच, मुक्तिधाम में गेट व बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन व पानी की टंकी के पास बाउंड्रीवाल तथा खंपरिया मोहल्ला में 8.52 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू किए गए।
महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर रहा है और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने लोगों से गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, पार्षद, नगर निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।







